एनआईटी के ओवरऑल टॉपर बने विदित
भिलाई| एनआईटीरायपुर के छात्र शंकर नगर दुर्ग निवासी विदित अग्रवाल को ओवरऑल टॉप करने पर 12 दिसंबर को एनआईटी के पांचवें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मैडल प्रदान किया गया। विदित ने बताया कि मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में 58 साल बाद दूसरा छात्र होने का गौरव हासिल हुआ है। विदित ने कहा- हमेशा मेरी चाहत थी कि मैं जीवन में जो भी करूं उस पर मेरे पैरेंट्स को गर्व हो। कभी ये सोच कर नहीं पढ़ा कि कितने मार्क्स आएंगे। बस मेहनत करता चला गया। हम जब भी किसी चीज में डेडिकेशन दिखाते हैं तो कामयाब जरूर होते हैं। यही बात मेरे साथ भी हुई। विदित अभी बीएसपी (सेल) एमटीटी ट्रेनी हैं। विदित के पिता विपिन अग्रवाल यूनियन बैंक रिसाली में तथा मां कल्पना अग्रवाल हायर सेकंडरी स्कूल चिकलाकसा में प्राचार्य हैं। रायपुर में हुए समारोह में इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नालॉजी मुंबई के प्रोफेसर पद्म विभूषण मनमोहन शर्मा और ओएनजेसी के चेयरपर्सन एनआईटी रायपुर बोर्ड ओर गर्वनर के चेयरमैन सुधीर वासुदेव ने मैडल प्रदान किया।