हितचिंतक ने मनाया स्थापना दिवस
भिलाई|हितचिंतक सहकारीऋण समिति सेक्टर-1 का 49 वां स्थापना मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व संसदीय सचिव विजय बघेल रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में समिति को सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन के साथ सदस्यों को जरूरत पर सहयोग करने के लिए सफल एवं सुरक्षित प्रक्रिया अपनाने पर बधाई दी। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष प्रताप चंद्राकर ने किया। उन्होंने समिति का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। विशेष अतिथि सबको के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने 17 करोड़ के वार्षिक टर्न ओवर की प्रशंसा की एवं उनके अंतिम सदस्य क्रमांक-8656 की सफलता पर बधाई दी। कार्यक्रम में संस्था सदस्यों के प्रतिभावान बच्चे जो प्रावीण्य सूची में आते हैं उन्हें पुरस्कृत किया गया। जिसमें 10 बच्चों को शिक्षा, 6 बच्चों को प्रतिभावान एवं 8 बच्चों को खेलकूद, 3 सदस्यों को अन्य गतिविधियों एवं श्रमवीर, विश्वकर्मा पुरस्कार के लिए विशेष सम्मान देकर पुरस्कृत किया गया। आभार उपाध्यक्ष सुरेन्द्र महांती ने किया। मौके पर संचालक मंडल के सदस्य राजेश्वरी जे मूर्ति, रवि सिंह ठाकुर, एके मजुमदार, राकेश कुमार, पुरुषोत्तम दास, के रमन मूर्ति, रेणूबाला, बी मुरलीधर, प्रेमनाथ गुप्ता, आनंद कुमार सिंह आदि ने सदस्यों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।