- Hindi News
- कर्मचारियों से दोनों टाइम हस्ताक्षर कराने का इंटक ने किया विरोध
कर्मचारियों से दोनों टाइम हस्ताक्षर कराने का इंटक ने किया विरोध
भिलाई|बीएसपी केवाटर मैनेजमेंट विभाग में कर्मचारियों के दोनों टाइम हस्ताक्षर कराने संबंधी प्रबंधन के निर्णय को लेकर स्टील इम्प्लाइज यूनियन ने विरोध किया है।
स्टील इम्प्लाइज यूनियन (इंटक) की बैठक में सदस्यों ने प्रबंधन के फैसले को कर्मियों को परेशान करने वाला कदम बताया। साथ ही यह निर्णय लिया गया संगठन इस आदेश का विरोध करेगी। बैठक में यह जानकारी दी गई कि डीएनडब्ल्यू विभाग के 8 वर्ष पुरानी सीनियारिटी लिस्ट को प्रबंधन ने एक यूनियन के कहने पर बदलकर कर्मियों का अहित करने का प्रयास कर रही है। संगठन कर्मियों का अहित नहीं होने देगी। सेक्टर 9 अस्पताल में प्रबंधन ने मेडिकल स्टाफ के लिए अलग से खोले गए दवाई काउंटर बंद करने का निर्णय लिया गया है। इसकी जानकारी मिलते ही बैठक में हंगामा शुरू हो गया। इस पर महासचिव एसएम पांडेय ने सदस्यों को शांत कराते हुए कहा कि ऐसा होने पर यूनियन विरोध करेगी।
एक्सपायरी दवा मामले की जांच शुरू नहीं होने पर उठाए गए सवाल
सचिवडिलेश्वर राव ने ट्रांसफर कर अन्य विभाग भेजे गए कर्मियों के कारण नए विभाग के कर्मियों की सीनियारिटी प्रभावित होने का मुद्दा उठाया। बैठक में एक्सपायरी दवाई वितरण की जांच शुरू नहीं पर षड़यंत्री की आशंका जताई गई। ठेका प्रतिनिधि बसंत चेलक ने 1 जुलाई से 1300 रुपए वेतन वृद्धि को अभी तक ठेकेदारों द्वारा नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए इसे जल्द दिलाने की मांग की। सदस्यों ने मांग की कि जो दवाई बीएसपी हॉस्पिटल में नहीं मिलती उसे बाहर से खरीदने पर प्रबंधन रिएंबर्समेंट (भुगतान) करे।