30 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर आज से
भिलाई|सीएम मेडिकलकॉलेज एवं चिकित्सालय में 30 दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर 15 दिसंबर को शुरू होगा। जिसमें मेडिसिन, सर्जरी, स्त्रीरोग, अस्थिरोग, शिशुरोग, क्षय रोग, कान नाक गला चर्मरोग, दंतरोग, मनोविकार रोग विभागों के विशेषज्ञ अपनी सेवाएं देंगे। विशेषज्ञ जांच कर परामर्श देंगे। सीएम मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय के चेयरमैन डॉ. शिव चंद्राकर ने बताया कि शिविर में भर्ती किए गए मरीजों को दवाइयां, बिस्तर, भोजन निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा आपरेशन चार्ज एवं बेड चार्ज भी नहीं लिया जाएगा।