- Hindi News
- बीएसपी स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव
बीएसपी स्कूल में मनाया गया वार्षिक खेल उत्सव
भिलाई|सेक्टर-6 स्थितबीएसपी सीनियर सेकंडरी स्कूल क्रमांक 1 में 33वें वार्षिक क्रीड़ा उत्सव का आयोजन किया गया। विद्यालय की प्रभारी प्राचार्य एन. बुराड़े ने विद्यालयीन खेल गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ओलंपियन अर्जुन अवार्डी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि विद्यालय के राज्य एवं राष्ट्रीय खेलों में प्रतिनिधित्व करने वाले छात्राें को पढाई के साथ-साथ खेलकूद गतिविधियों में सामंजस्य स्थापित कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें।