छात्रों शिक्षकों ने किया रक्तदान
भिलाई|सीएम मेडिकलकॉलेज ने मनसा शिक्षा महाविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मनसा शिक्षा महाविद्यालय के बीएड के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम में डॉ. करण चंद्राकर, डॉ. नवीन वर्मा, डॉ अंजलि एवं डाॅ निमेश शर्मा अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान चेयरमैन बीएस सक्सेना, डायरेक्टर संजीव सक्सेना, प्राचार्य डॉ पदमा अग्रवाल आदि मौजूद रहे।