- Hindi News
- दिलीप नियुक्त किए गए शिवसेना के प्रचार प्रमुख
दिलीप नियुक्त किए गए शिवसेना के प्रचार प्रमुख
भिलाई|प्रदेश शिवसेनाकी कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में अहिवारा क्षेत्र के दिलीप क्षत्रिय को प्रदेश कार्यकारिणी की स्थाई सदस्यता देकर प्रदेश शिवसेना प्रचार प्रमुख नियुक्त किया गया। साथ ही नगरीय निकाय चुनाव में भागीदारी करने बात कही गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश शिवसेना प्रमुख धनंजय सिंह परिहार ने की। बैठक में प्रदेश शिवसेना उप प्रमुख शिवराम केसरवानी, राकेश श्रीवास्तव, डॉ. आनंद मल्होत्रा, सुंदर यादव, राजेश धनभोरकर, संतोष पांडेय, राहुल तिवारी आदि मौजूद रहे।