पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएफ के लिए किवार के कर्मी जा सकते हैं हड़ताल पर, आज बैठक

पीएफ के लिए किवार के कर्मी जा सकते हैं हड़ताल पर, आज बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्रवाई की बजाय सिर्फ मौका दिया

भिलाईमें शुक्रवार को स्टेयरिंग कमेटी की बैठक थी। जिसमें किवार, इंफ्रा और नगर निगम के अफसर मौजूद थे। लगातार किवार की लापरवाही सामने आई, लेकिन अफसरों ने कार्रवाई की बजाए एक बार फिर कमेटी की बैठक में सिर्फ मौका दिया। कहा कि सफाई के लिए एक्शन प्लान बनाया गया है। उसके मुताबिक काम करे। अभी भी व्यवस्था ठीक है, लेकिन इसमें सुधार की जरूरत है।

किवार ने ली सफाई कर्मचारियों की बैठक

सूत्रों ने बताया कि शनिवार को किवार के अफसरों ने फरीदनगर में सफाई कर्मचारियों की बैठक ली। इसमें उन्हें बताया गया कि कंपनी दुर्ग-भिलाई से नहीं जा रही है। इसलिए वे बेफिक्र होकर काम करें। इसके लिए उन्होंने बेहतर कार्य करने के लिए सभी को कहा। कुछ कर्मचारियों ने तो अफसरों को खरी-खोटी भी सुनाई।

दुर्ग-भिलाई के डेढ़ हजार कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से चरमरा सकती है सफाई व्यवस्था।

सिटीरिपोर्टर| भिलाई

दुर्ग-भिलाईकी सफाई करने वाली किवार के कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं। इसके लिए 15 दिसंबर को भिलाई में बैठक होगी। जिसमें इस पर फैसला होगा। कर्मचारी नगर निगम और कंपनी के अड़ियल रवैया से नाखुश है। कर्मचारियों की सैलरी से हर महीने कंपनी पीएफ और ईएसआई के लिए कटौती कर रही है, लेकिन अब तक सात महीने की राशि उनके खाते में जमा नहीं है। इससे कर्मचारी आक्रोशित है। उन्होंने इस बारे में नगर निगम आयुक्त से लेकर कंपनी के अफसरों से मुलाकात कर चुके हैं, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं निकला। इसलिए ऑल इंडिया म्युनिसिपल वर्क्स फेडरेशन के तत्वावधान में प्रदर्शन किया जाएगा।

एक्टू के राष्ट्रीय सचिव जय प्रकाश नायर ने बताया कि कंपनी निगम के अफसर खुलेआम श्रम कानूनों का उल्लंघन कर रहे हैं। किवार ने अपने अनुबंध के मुताबिक एक भी काम नहीं किया। कर्मचारियों को समय पर सैलरी नहीं दी जा रही है। नायर ने बताया कि इस महीने गुरू घासीदास जयंती मनाई जाएगी। इसलिए कर्मचारियों के एकाउंट में सैलरी 15 दिसंबर तक जमा करवाना चाहिए, ताकि आर्थिक समस्या से जुझना पड़े।