पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ इलेवन ने जीता उद्‌घाटन मैच

बीएसएफ इलेवन ने जीता उद्‌घाटन मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|उड़ान संघर्षसमिति द्वारा बीटीआई ग्राउंड सेक्टर-3 में आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता रविवार को शुरू हुई। मुख्य अतिथि ओम फ्रूट कंपनी के संचालक श्रीचंद दुबे, डॉ. योगेश बाजपेयी, वार्ड-41 की पार्षद इंदिरा वर्मा थे। विशेष अतिथि भट्टी थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी थे। उद‌्घाटन मैच पार्षद इलेवन और बीएसएफ इलेवन के बीच खेला गया। जिसमें मेजर अजीत की कप्तानी में बीएसएफ इलेवन विजयी रही। इस आयोजन में भिलाई के पार्षदों एवं बार्डर सिक्युरिटी फोर्स का सहयोग रहा। समिति के अध्यक्ष आर उन्नीकृष्णन के अनुसार प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य निर्धन बच्चों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निधि एकत्रित करना है। मौके पर उपाध्यक्ष डॉ. आसिर घनश्याम दुबे, सचिव ओमप्रकाश चौधरी, विमल नागवंशी, मृणाल सिंह, अमित डड़सेना, पल्लव शाह, पीएन अनूप कुमार आदि उपस्थित थे।