- Hindi News
- जश्ने ईद पर हाफिजे कुरआन की दस्तारबंदी की तैयारी शुरू
जश्ने ईद पर हाफिजे कुरआन की दस्तारबंदी की तैयारी शुरू
भिलाई|मदरसा ताजुलउलूम रूआबांधा बस्ती में दीनी तालीम हासिल करने वाले 7 हाफिजे कुरआन की दस्तारबंदी 25 दिसंबर की शाम की जाएगी। इस्लामिक विद्वान शामिल होंगे।
इस दौरान मदरसा के प्रिंसिपल मोहम्मद शाहिद अली कादरी मिस्बाही ने बताया कि बरोज जुमेरात बाद नमाज-ए-ईशा मुताबिक 2 रबिउन्नूर शरीफ की शाम आयोजन में पूरा कुरआन शरीफ कंठस्थ (हिफ्ज) करने वाले बच्चों को दस्तार (पगड़ी) पहना कर उनकी तालीम पूरी होने की रस्म अदा की जाएगी। सदारत सैयद अजमलुद्दीन हैदर अशरफी करेंगे।
रुआबांधा मदरसे में कुरआॅन पढ़ते छात्र।