पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रबंधकों के लिए सुरक्षा अहम

प्रबंधकों के लिए सुरक्षा अहम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|बीएसपी केमानव संसाधन विकास केन्द्र में कारखाना प्रबंधकों एवं विभागीय प्रमुखों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य कामगारों की सुरक्षा, संयंत्र कर्मियों की सुरक्षा एवं बेहतर कार्यस्थल एवं कार्य संस्कृति सुनिश्चित करना था।कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड इंडस्ट्रीज ने कहा कि कारखाना प्रबंधकों के लिए सुरक्षा एक अहम विषय है। यही लोग शॉप फ्लोर पर इस का क्रियान्वयन करते हुए बेहतर सुरक्षा व्यवस्था स्थापित कर सकते हैं इस दौरान उन्होंने कारखाना अधिनियम के सभी प्रावधानों पर प्रकाश डाला और उस के महत्व को समझाया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीपी मर्सकोले ने ऑक्यूपेशनल हाइजीन के महत्व के विषय पर प्रकाश डाला। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से 22 अधिकारी शामिल हुए