- Hindi News
- मिलन समारोह में बढ़ रहे मधुमेह पर जताई चिंता
मिलन समारोह में बढ़ रहे मधुमेह पर जताई चिंता
भिलाई| होम्योपैथीमेडिकल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (हमाई) की दुर्ग-भिलाई इकाई के सदस्यों का मिलन समारोह सुनीति उद्यान सेक्टर-8 में हुआ। सदस्यों ने छह माह की गतिविधियों की समीक्षा की। होम्योपैथी में मधुमेह (डायबिटीज) के उपचार पर भी परिचर्चा हुई। उन्होंने इस पर चिंता जताई कि भारत की आधी आबादी प्री-डायबिटिक हो रही है। इसकी वजह खान-पान और जीवन शैली में बदलाव है। उनका कहना था कि होम्योपैथी मधुमेह पर नियंत्रण कर सकती है। इसके लिए जरूरी है कि अपनी जीवन शैली और खान-पान में भी बदलाव लाएं। मधुमेह प्रभावित के लिए लंबे अंतर से तेज गति से पैदल चलना चाहिए। उन्होंने होम्योपैथी में सिजीजीयम, जंबोलीनम एवं होम्योपैथी पोटेंटाइन इंसुलिन के प्रयोग पर मार्गदर्शन दिया। मौके पर हमाई के अध्यक्ष डॉ. केजी चौधरी, सचिव डॉ. बी. लाल, डॉ. बीएस भाटिया, डॉ. बीएन विश्वकर्मा, आदि ने विचार रखे।