पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ऑटो पर कार्रवाई, कब्जे पर नहीं

ऑटो पर कार्रवाई, कब्जे पर नहीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ट्रैफिकपुलिस ने बिना वर्दी के ऑटो चालकों पर कार्रवाई भले ही शुरू कर दी है, लेकिन सर्विस रोड को ‌अवैध कब्जा कर घरेने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। चंद्रा मौर्या टाकीज के पास से लेकर पावर हाउस और आगे खुर्सीपार तक व्यवासायियों ने सर्विस रोड पर अवैध कब्जा कर रखा है। इसकी वजह से लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है।शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस ने 67 बिना वर्दी ऑटो चालकों पर कार्रवाई की। शनिवार को भी दो दर्जन से अधिक ऑटो चालकों पर कार्रवाई की गई।

पखवाड़ा भर पहले आईजी प्रदीप गुप्ता, एसपी डाक्टर आनंद छाबड़ा और एएसपी राजेश अग्रवाल ने सर्विस रोड का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने एसपी को सर्विस रोड के अवैध कब्जे हटाने और उस पर दोपहिया वाहनों के यातायात के लायक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने केवल दो दिन कार्रवाई की। उसके बाद कार्रवाई बंद रही। पुलिस के अधिकारी चुनावी व्यस्तता बताते रहे।

फोरलेनपर प्रेशर कम करने की योजना धरी रह गई: आईजीप्रदीप गुप्ता ने सर्विस रोड का दौरा करने के बाद कहा था कि यदि सर्विस रोड को यातायात के लिए सुगम बना दिया जाए तो फोरलेन पर ट्रैफिक का प्रेशर कम होगा। इससे फोरलेन पर दुर्घटनाएंं भी कम होंगी। इसीलिए उन्होंने सर्विस रोड खाली करवाने के निर्देश दिए हैं। लेकिन उनकी यह योजना धरी रह गई। अभी भी चंद्रा मौर्या टाकीज के पास पार्क किए गए वाहन सर्विस रोड को घेरकर खड़े रहते हैं। महात्मा गांधी मार्केेट के पास मेटाडोर दूसरे वाहनों से रोड घिरी रहती है। पालर हाउस में रेलवे स्टेशन के सामने ऑटो चालक पूरी सर्विस रोड पर कब्जा कर रखे हैं। यही हाल खुर्सीपार तिराहा के पास सर्विस रोड पर कतार से खड़े भारी वाहनों के कारण हो गया है। वहां तो भारी वाहनों के चालक सर्विस रोड पर चल रही महिलाओं से दुव्र्यवहार भी करते हैं। थाने में इसकी शिकायतें हैं। दो मामलों में अपराध भी दर्ज हो चुका है। इसी की वजह से आए दिन विवाद होते रहते हैं। खुर्सीपार में ही दीन दयाल उपाध्याय स्टेडियम के पास सर्विस रोड भारी वाहन से घिरी रहती है। वहां भी आने-जाने वालों को दिकक्त होती है। स्टेडियम में बीएसएफ कैंप होने से बच्चे खाली जगह पर खेल भी नहीं पाते।