पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी के 4 स्कूलों को 5 एस प्रमाणपत्र

बीएसपी के 4 स्कूलों को 5-एस प्रमाणपत्र

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपीमें विभिन्न विभागों के कार्यक्षेत्र में 5-एस प्रबंधन प्रणाली को लागू किए जाने के फलस्वरूप 5-एस प्रमाणपत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया था। इसका उद्देश्य महार| कंपनी सेल की ध्वजवाहक इकाई बीएसपी में एक नई पहल के तहत निरंतर उत्कृष्टता की खोज करना है।

मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) वायके डेगन ने कहा कि इस स्तर पर प्रमाणित होना एक लंबी और कठिन यात्रा है। उन्होंने कार्यक्षेत्र प्रबंधन के वर्तमान स्तर को बनाए रखने एवं संवर्धन में टीम के प्रत्येक सदस्यों की भूमिका पर जोर दिया। मार्स-1, मार्स-2, मार्स-3, ईटीएल, एफएंडपीएस एवं संयंत्र संचालित शिक्षा विभाग के चार स्कूलों ने इस प्रमाणपत्र को प्राप्त करने का गौरव हासिल किया है। 5-एस प्रमाणन के लिए इस वर्ष संयंत्र के भीतर उक्त पांच विभागों एवं बीएसपी शिक्षा विभाग के चार स्कूलों को चिन्हित किया गया था। क्यूसीएफआई के प्रेसीडेंट एके मित्तल ने मार्स-1 के एसके कटारिया, मार्स-2 के डी अशोकन, मार्स-3 के पीके नियोगी, ईटीएल के एपी पांडेय एवं एफ एंड पीएस के रमणामूर्ती शामिल हैं, उन्हें 5-एस प्रमाणपत्र सौंपे। इसी तरह सौरभ सिन्हा एवं केएस शर्मा तथा स्कूल के प्राचार्यों ने बीएसपी स्कूलों की ओर से यह प्रमाणपत्र प्राप्त किया।

एसपीएस जग्गी ने 5-एस यात्रा को भविष्य का रोडमैप प्रतिपादित किया। उन्होंने ब्लास्ट फर्नेस, रेल एवं स्ट्रक्चरल मिल, स्टील स्ट्रक्चरल शॉप, फोर्ज शॉप, रिक्लेमेशन शॉप, इलेक्ट्रिकल रिपेयर शॉप एवं पॉवर सप्लाई डिपार्टमेंट में 5-एस प्रमाणन कार्य को शीघ्र शुरू करने की जानकारी दी।

बीएसपी : 5-एस प्रबंधन प्रणाली के विजेता प्रमाण पत्र के साथ।