- Hindi News
- संप्रेक्षण गृह मेंे बच्चों को दिलाई गई अच्छा काम करने की शपथ
संप्रेक्षण गृह मेंे बच्चों को दिलाई गई अच्छा काम करने की शपथ
दुर्ग|साईं आस्थासंस्था भिलाई नगर की ओर से शनिवार को बाल संप्रेक्षण गृह फुलगांव में बच्चों के विकास और सही मार्ग दर्शन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मोटिवेटर डॉ. राजीव महतो थे। उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा की जो हो गया, उसे वे भूल जाएं। आने वाले कल को बेहतर बनाने के बारे में विचार करें। साथ ही श्री महतो ने कभी गुस्सा नहीं करने की सलाह दी और गुस्से को नियंत्रण करने के तरीका भी बताया। उन्होंने कहा कि गुस्से से ही हमारे मन में बुरे विचार आते हैं। अंत में उन्होंने बच्चों को अच्छे काम करने की शपथ भी दिलाई गई। इस अवसर पर आदिवासी विकास विभाग की सहायक आयुक्त माया वरियार, संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक कमलेश पटेल, दया राम आदि उपस्थित थे।