- Hindi News
- मृत मवेशियों के लिए निगम लगाएगा इलेक्ट्रिक मशीन
मृत मवेशियों के लिए निगम लगाएगा इलेक्ट्रिक मशीन
मृतमवेशियों के बदबू और प्रदूषण फैलने की समस्या से निजात पाने के लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा इलेक्ट्रिकल क्रीमेशन मशीन जल्द ही लगाई जाएगी। जिसके लिए तैयारियां शुरू हो गई है। इस मशीन के माध्यम से मृत मवेशियों का जला दिया जाएगा। मशीन लगाने के लिए शनिवार को जामुल स्थित 16 एकड़ में फैले ट्रेचिंग ग्राउंड में 10 हजार वर्गफीट जमीन का चयन किया गया है। जहां यह संयंत्र लगाया जाएगा।
मशीन लग जाने के बाद लोग नि:शुल्क अपने मवेशियों का दाह संस्कार कर सकेंगे। निगम द्वारा यह व्यवस्था शुरू करने में 2 से 3 महीने का समय लग सकता है। स्वास्थ्य प्रभारी आईएल यादव ने बताया संयंत्र लगाने के कंसलटेंट को ट्रेचिंग ग्राउंड का खसरा उपलब्ध करवा पर्यावरण सरंक्षण मंडल से अनुमति मांगी गई है। अनुमति मिलते ही भवन बनाकर मशीन इंस्टाल किया जाएगा।
मशीन के लिए निकाला टेंडर
निगमने क्रीमेशन मशीन के टेंडर जारी कर दिया है। कम रेट पर मशीन उपलब्ध करवाने वाली पार्टी को मशीन का आर्डर दिया जाएगा। इसके साथ ही अनुमति मिलते ही ट्रेचिंग ग्राउंड की 10 हजार वर्गफीट जमीन पर भवन बनाकर मशीन इंस्टाल कर दिया जाएगा। सोमवार को तहसीलदार से जमीन की नापी करवा ट्रेचिंग ग्राउंड में मशीन लगाने स्थान सुनिश्चित किया जाएगा।