रिसर्च के लिए नई वेबसाइट बनेगी
सीएसवीटीयूजल्द ही अपने रिसर्च पेपर को ई-जर्नल के तौर पर वेबसाइट में डालने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही कमेटी बनाकर यूनिवर्सिटी अपनी पुरानी वेबसाइट को मोडिफाई करेगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी ने कमेटी बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही कमेटी बनने पर वेबसाइट और ई-जर्नल पर काम शुरू हो जाएगा।
अगलेछह महीने में लॉन्च होगा ई-जर्नल
यूनिवर्सिटीके अंदर स्टूडेंट्स हमेशा नए रिसर्च पर काम करते रहतेे हैं। इनको प्रकाशित करने के लिए यूनिवर्सिटी हर साल अपनी एक जर्नल भी पब्लिश करती है। इस सलाना जर्नल को क्वार्टरली कर दिया गया है। अब जल्द ही यूनिवर्सिटी इसे ई-जर्नल का रूप देकर स्टूडेंट्स द्वारा किए जा रहे सारे रिसर्च को ऑनलाइन पब्लिश करने वाली है।
प्राचार्यों को दिए जाएंगे निर्देश
ई-जनरलको लेकर सीएसवीटीयू प्रबंधन प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के प्राचार्यों की बैठक लेने वाली है। जिसमें उन्हें रिसर्च स्कॉलर को इसकी सूचना देने से लेकर उन्हें पूरे नियम-शर्त बताने के लिए गाइड लाइन जारी की जाएगी। इसके लिए यूनिवर्सिटी में बैठक होगी। वहीं यूनिवर्सिटी के वीसी डॉ. एससी शर्मा लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। इसके वजह से यूनिवर्सिटी का काम प्रभावित हो गया है।
क्या करेगी कमेटी
यूनिवर्सिटीकी पुरानी वेबसाइट को रिस्ट्रक्चर करेगी। अब यूनिवर्सिटी के अंदर जितने भी रिसर्च के काम होंगे वो इस वेबसाइट पर सीधे पब्लिश की जाएगी।
क्या होगा फायदा
पहलेकई स्टूडेंट्स को शिकायत होती थी की ऑफलाइन जर्नल की पहुंच ज्यादा लोगों तक नहीं है। पहुंच ज्यादा होने के कारण इसमें छपवाने के लिए भी स्टूडेंट्स ज्यादा उत्सुक नहीं रहते थे। ई-जर्नल विदेशों में भी पढ़े जाएंगे।
ई-जर्नल का फायदा
ऑफलाइनकी पहुंच ज्यादा लोगों तक नहीं थी। ई-जर्नल के द्वारा यूनिवर्सिटी द्वारा किए जा रहे सारे रिसर्च के काम अब देश-दुनिया के किसी भी जगह लोग पढ़ सकेंगे।