पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एग्जाम: कॉमर्स टॉपर बनने के लिए फार्मूला करें याद

एग्जाम: कॉमर्स टॉपर बनने के लिए फार्मूला करें याद

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बोर्डएग्जाम की डेट चुकी है। बच्चे तैयारी में जुट गए हैं। कड़ी मेहनत कर रहे हैं कि बोर्ड एग्जाम अच्छे से जाएं। लेकिन इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप मेहनत के साथ कुछ और जरूरी बातों का ध्यान रखें। एक टाइम-टेबल बनाएं, जिसके हिसाब से अपने दिन और समय को मैनेज करें। साथ ही इस समय में सबसे जरूरी है कि आप खुद को शांत रखें और शरीर को आराम दें। ये शरीर के साथ दिमाग को फोकस करने के लिए भी जरूरी है। दैनिक भास्कर कॉमर्स के उन टॉपर्स के सीक्रेट आपको उनकी ही जुबानी बता रहा है, जिससे आप सफलता के मंत्र जान सकते हैं.... और आने वाले बोर्ड एक्जाम में बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं।

मैथ्स (निशार अफरोज)

1.मैथ्स में सबसे जरूरी बात केवल एक ही है कि ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस करें। मैथ्स केवल प्रैक्टिस मांगती है और तभी आप उसमें परफेक्ट हो पाएंगे।

2. जिसमें भी आप कमजोर हों, उस पर सबसे अधिक ध्यान दें। सभी प्रश्नों को हल करें। केवल आसान प्रश्नों को ही हल करने लगे। अपने कमजोर एरिया को सबसे ज्यादा मजबूत करें।

3. सभी फॉर्मूला को जरूर याद करें। उन्हें लेकर एकदम क्लियर रहें, कभी भी उन्हें मिक्स करें। इसके लिए यही अच्छा है कि सभी फॉर्मूला से संबंधित प्रश्नों को हल करें।

4.जो पार्ट ज्यादा नंबर के हों, इन पर ध्यान दें। ये नंबर लाने में मदद करेंगे। प्रश्नों को हल करते वक्त समय का ध्यान भी रखें। ताकि किसी एक प्रश्न पर समय बर्बाद हो।

इकोनॉमिक्स (पूजा शर्मा)

1.इकोनॉमिक्स के लिए जरूरी बात ये है कि सिलेबस को लेकर क्लियर रहें। कई अलग तरह की चीजें होती हैं। जैसे सवालों के साथ परिभाषाएं भी पढ़नी होती है। बैंकिंग, बजट, बाजार में घटती-बढ़ती मांग पर क्लियर रहें।

2. सबसे जरूरी टॉपिक्स को रोज पढ़ें। इन्हें रोज पढ़ने और प्रैक्टिस से पेपर के समय इन्हें हल करने या परिभाषित करने में बिल्कुल परेशानी नहीं आएगी।

3. कोई टॉपिक को पढ़ें, तो उसके शॉर्ट नोट्स जरूर बनाएं। ये रिवीजन करते समय काम आते हैं। जरूरी चीजों को साथ ही नोट कर लें। जिन्हें बाद में इंपोटेंट नोट्स की तरह पढ़ सकते हैं।

4. पेपर करते समय स्पीड और प्रिजेंटेशन का ध्यान रखें। जहां भी ग्राफ या कोई फिगर बनाने की जरूरत हो तो उसे साफ-सुथरे तरीके से प्रस्तुत करें। ताकि पढ़ते समय कोई दिक्कत आए।

अकाउंट्स (हर्ष नशीने)

1.साल्व्ड क्वेश्चन पेपर्स, गैस पेपर या टैक्स्ट बुक में जितने भी एक्सरसाइज हों, उन्हें सॉल्व करें। हर कैटेगरी के प्रश्नों को हल करें। एग्जाम में क्या प्रश्न आएगा, वो कोई नहीं जानता। पहले से ही हरसंभव प्रश्न को समझ सकें।

2. पूरी तैयारी पहले से रखें। बचे हुए समय में रिवाइज करें। जितना रिवाइज करेंगे, उतने ही कॉन्सेप्ट क्लियर रहेंगे। इससे प्रश्न-पत्र को कम से कम समय में हल करने में मदद करेगा।

3. अकाउंट्स के सभी टेबल्स को याद करें। फॉर्मेट पर ध्यान दें। सभी टेबल याद होंगे तो समय रहते कोई प्रश्न छूट भी जाता है तो इक्वेशन को एडजस्ट करके एक या आधा नंबर पा ही सकते हैं।

4. पेपर हल करते समय हड़बड़ी करें। रीडिंग टाइम में ही क्वेश्चन को पढ़कर डिसाइड कर लें कि क्या करना है। प्रश्न में क्या पूछा है, इस बात का विशेष ध्यान रखें।