पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुर्ग की तर्ज पर भिलाई में भी बनेगा डॉग हाउस

दुर्ग की तर्ज पर भिलाई में भी बनेगा डॉग हाउस

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवाराकुत्तों से निपटने समाधान मिलजुल कर को लेकर दुर्ग के बाद भिलाई नगर निगम और बीएसपी भी आगे आया है। तीनों ने अपने-अपने स्तर पर आवारा कुत्तों से निपटने की तैयारी शुरू दी है। इतना ही नहीं वेटनरी कॉलेज अंजोरा ने भी बड़े स्तर पर नसबंदी के लिए योजना तैयार की है। दस वेटनरी डॉक्टरों की टीम बनाई गई है।

गौरतलब है कि आवारा कुत्तों के काटने का शिकार आम जनता हो रही है। इससे रैबीज जैसी लाइलाज बीमारी का खतरा बढ़ रहा है। भास्कर ने इसे मुद्दे को उठाया। मिलजुल कर समाधान को लेकर पहले जनता से राय मांगी। फिर दुर्ग भिलाई निगमों से संपर्क किया। अब कुत्तों से निपटने को लेकर सार्थक प्रयास होने लगे हैं। दोनों निगमों बीएसपी के प्रयासों का सालभर में असर नजर आने लगेगा। जिससे लोगों

4

3

2

1

^हमने डॉक्टरों की टीम गठित कर दी है। प्रभारी भी तय कर दिया है। उन्हें जगह भी बता दी गई है। संस्थाओं के अलावा सभी की मदद ली जाएगी। \\\'\\\' डॉ.एसपी तिवारी, डीन वेटनरी कॉलेज अंजोरा

^डॉग हाउस को लेकर हमारा काम तेजी से जारी है। मार्च से शहर में एक भी आवारा कुत्ते नहीं दिखेंगे। इसके लिए काम चल रहा है। \\\'\\\' बीएलकेशरवानी, स्वास्थ्य अधिकारी, नगर निगम , दुर्ग

^चेन्नई में हुए कामों को देखना आवश्यक है। ताकि हम बेहतर प्लान कर पाएंगे। आयुक्त को तय करना है कि वे कब भेजते हैं। सभी को लाभ मिलेगा।\\\'\\\' आईएलयादव, स्वास्थ्य प्रभारी नगर निगम भिलाई

जिम्मेदारों ने किया दावा, मार्च तक मिलेंगे नतीजे

दुर्ग निगम का डॉग हाउस शहर के बाहर जेवरा-सिरसा गांव के करीब शिवनाथ नदी के पास करीब तीन एकड़ जगह पर तैयार किया जा रहा है। 27 लाख रुपए प्रारंभिक स्तर पर डॉग हाउस के लिए खर्च किया जाएगा। यहां करीब 20 कमरे बनाए जाएंगे। चार ब्लॉक में कमरे तैयार होंगे। प्रत्येक कमरे करीब छह सौ वर्गफीट का होगा। डॉक्टर चौकीदार को डॉग हाउस में पदस्थ किया जाएगा। वहां उनके रहने की व्यवस्था की जाएगी। करीब आठ हजार कुत्तों को एक बार में वहां रखा जा सकेगा। पानी से लेकर अन्य जरूरी सुविधाएं मौजूद रहेंगी। मार्च अंत तक डॉग हाउस शुरू करने की बात कही गई है। दुर्ग निगम में कुत्तों को पकड़ने के लिए तैयारी शुरू कर दी है।

वेटनरी कॉलेज अंजोरा ने भी कुत्तों से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। कॉलेज की तरफ से दस सदस्यीय टीम बनाई गई है। इसका प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा को बनाया गया है, जो पूरी कार्ययोजना तैयार करेंगे। सरकारी संस्थाओं से संपर्क करेंगे। अधिक से अधिक कुत्तों को शिविर तक लाया जाएगा। फिलहाल शिविर के लिए जगह तय की जा रही है।

दुर्ग भिलाई दोनों निगम कुत्तों की नसबंदी के लिए एक-एक करोड़ रुपए का प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं। बाल आयोग के निर्देश पर कवायद भी शुरू हुई है। इसमें तीन हजार से अधिक कुत्तों की नसबंदी का लक्ष्य रखा गया है। फिलहाल प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसे मंजूरी के लिए शासन को भेजा जाएगा। मंजूरी के बाद शिविर लगाकर नसबंदी की जाएगी।

कुत्तों को पकड़ने भिलाई पहुंचे एक्सपर्ट्स

वेटनरी कॉलेज लगाएगा नसबंदी शिविर

दुर्ग-भिलाई में नसबंदी के लिए 2 करोड़

चेन्नई का डॉग हाउस है मॉडल

यह तस्वीर चेन्नई डॉग हाउस की है। ऐसा ही दुर्ग में बनेगा।

कोसानगर भिलाई में रविवार को पकड़े गए कुत्ते।