पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक और बच्चे बने स्कूल कैंपस के किसान, सब्जी बेच कर रहे विकास

शिक्षक और बच्चे बने स्कूल कैंपस के किसान, सब्जी बेच कर रहे विकास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्गब्लॉक का कोकड़ी मिडिल स्कूल। यहां के कैंपस में ही किचन गार्डन। जहां बच्चे और शिक्षक मिलकर सब्जी की खेती करते हैं। हर सीजन में अलग-अलग सब्जी की पैदावार होती है। जिसे वे स्कूल के शिक्षक और ग्रामीणों को बेचते हैं। इससे जो भी आमदनी होती है, उसे स्कूल के विकास में खर्च किया जाता है। स्कूल की छोटी-छोटी जरूरतों को पूरा करने में ये बच्चे काफी सहायक है। स्कूल में सब्जी की खेती दो साल से चल रही है। बच्चों को प्रोत्साहित करने स्कूल के हेड मास्टर एसएल साहू ने ये पहल की है। सब्जी के पौधे में पानी डालने से लेकर मिट्टी की गुड़ाई और उसकी पूरी देखरेख की जिम्मेदारी इन बच्चों और शिक्षकों पर है। स्कूल में कक्षा छठवीं से लेकर आठवीं तक के 64 बच्चे हैं। यहां बच्चों की दो साल से 100 परसेंट अटेंडेंस है। बच्चे पढ़ाई के लिए पूरी क्लास अटेंड करते हैं। इसके बाद वे स्कूल मैदान के किचन गार्डन में अपना समय देते हैं। बच्चों की यह सब्जी दुकान हर दो दिन में लगती है। बच्चे जो सब्जी उगाते हैं, उसे वे मध्यान्ह भोजन में सब्जी बनाने के लिए भी देते हैं। अब तक किचन गार्डन की इस खेती से 8 से 10 हजार रुपए कमा चुके हैं। जिसे उन्होंने स्कूल के विकास में लगाया। अभी किचन गार्डन में नवलगोल, बैगन, सेमी, मूली, धनिया-मिर्ची, टमाटर समेत अन्य सब्जी है।

स्कूल की छात्राएं कैंपस के किचन गार्डन से सब्जी तोड़ती हुई।

आगे भी करेंगे सपोर्ट

^कोकड़ीस्कूल के एचएम एसएल साहू ने अच्छी पहल की है। उन्होंने बच्चों शिक्षकों के साथ स्कूल कैंपस में किचन गार्डन तैयार किया, जो काफी बढ़िया है। स्कूल का मध्यान्ह भोजन वहीं के सब्जी से बनता है। वे सब्जी भी बेचते हैं। जो आमदनी होती है, उसे स्कूल की छोटी-छोटी जरूरतों में लगाते हैं।\\\'\\\' एएनबंजारा, डीईओ, दुर्ग

पंचायत के साथ शिक्षा विभाग के अफसरों ने किया सपोर्ट

स्कूलके एचएम साहू ने बताया कि स्कूल की तस्वीर बदलने के लिए ग्राम पंचायत और शिक्षा विभाग के अफसरों ने काफी सपोर्ट किया। उन्होंने स्कूल में बोरवेल कराया। मैदान को समतल करने के लिए पंचायत ने मुरूम डलवाया और बाउंड्रीवाल बनवाया। विभाग ने स्कूल मैनेजमेंट बताने के लिए दिल्ली वर्कशॉप में भेजा।

पढ़ाई में भी अव्वल

कोकड़ीमिडिल स्कूल के बच्चे पढ़ाई में अव्वल है। पिछले साल कक्षा 8वीं में 32 बच्चे शामिल हुए। जिसमें से 16 से अधिक बच्चों को ए-ग्रेड मिला। यह पिछले तीन साल से चल रहा है। स्कूल की छात्र संख्या 64 है। जिसमें से 39 बालिकाएं और 23 बालक है। सब्जी की देखरेख से लेकर पढ़ाई में छात्राएं आगे है।