- Hindi News
- टाउनशिप में बदली जाएगी पेयजल की पाइप लाइन
टाउनशिप में बदली जाएगी पेयजल की पाइप लाइन
टाउनशिपमें गंदे पानी की सप्लाई की समस्या के निराकरण की दिशा में कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रबंधन ने जर्जर पाइप लाइनें बदलने का प्रस्ताव तैयार किया है। पहले फेज में सेक्टर-1 की 30 किमी पाइप लाइनें बदली जाएंगी। वहीं ओवर हेड टैंकों का निर्माण भी किया जा रहा है।
टाउनशिप में पेयजल व्यवस्था को पुख्ता की जा रही है। ओवर हेड टैंक निर्माण फिल्टर प्लांट की क्षमता बढ़ाने के साथ ही पुरानी मेन राइजिंग डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें बदलने की योजना तैयार की गई है। टाउनशिप की स्थापना के बाद से प्रबंधन उन्हीं सेक्टर की पाइप लाइनें बदलता रहा है जहां पाइप के लीकेज होने की वजह से गंदा पानी आने की शिकायतें मिलती रही है। प्रबंधन का दावा है कि ऐसा पहली बार होगा जब पूरे टाउनशिप में पाइप लाइनें बदलने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत अलग-अलग वित्तीय वर्ष में सेक्टर वाइज योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। शुरुआत सेक्टर 1 से की जाएगी। यहां की 30 किमी पाइप लाइन बदलने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।
आउटडेटेडहो चुकी हंै लाइनें: बतायागया कि टाउनशिप में करीब 500 किमी लंबी पाइप लाइन है। शहर स्थापना के समय एसी प्रेशर पाइप डाली गई थी। जिसकी अवधि 30 वर्ष मानी गई है। यानि टाउनशिप की पाइप लाइनों का ज्यादातर हिस्सा आउट डेटेड हो चुका है। निर्धारित अवधि बाद ऐसी पाइप लाइनें में होल होने लगते हैं। जिससे गंदा पानी पाइप में घुल कर घरों तक पहुंचता है। जो लोगों के स्वास्थ के लिए नुकसानदायक होता है।
एसी प्रेशर पाइप अनुपयुक्त
जानकारोंके मुताबिक एसी प्रेशर पाइप एसबेस्टस सीमेंट की होने के कारण उसे पानी की पाइप लाइनों के लिए अनुपयुक्त माना गया है। यानि एसी प्रेशर पाइप लाइनें नॉर्म्स के हिसाब से फिजिबल नहीं है।
हुडको की सप्लाई व्यवस्था निगम को देने का निर्णय
बीएसपीहुडको को सालभर पूर्व निगम को हैड ओवर कर चुका है। लेकिन पानी सप्लाई व्यवस्था अभी भी बीएसपी के पास है। प्रबंधन अब इस व्यवस्था को भी इधर बीएसपी हुडको की पानी सप्लाई व्यवस्था निगम को सौंपने की तैयारी कर रहा है। बीते सप्ताह बीएसपी निगम अफसरों के बीच अंतिम दौर की बैठक में इसे अंतिम रूप दिया गया।
इसके अलावा प्रबंधन टाउनशिप में चौबीसों घंटे पानी सप्लाई की योजना बना रहा है। इसके मद्देनजर मरोदा स्थित फिल्टर प्लांट की क्षमता भी बढ़ाई जा रही है। फिलहाल प्लांट की क्षमता 32 एमएलडी है। इसके अलावा मरोदा टैंक में इंटक वेल भी स्थापित किया जा रहा है। वहीं पानी टंकियों का भी निर्माण किया जा रहा है। सेक्टर 7 में पानी टंकी का निर्माण पूरा हो चुका है। सेक्टर 2 में टंकी का निर्माण हाल ही में शुरू किया गया।
टेल एरिया में गंदे पानी की सबसे अधिक शिकायतें
बतायागया कि टाउनशिप में सेक्टर 1 की स्थापना सबसे पहले स्थापित हुई। लिहाजा यहां गंदा पानी सप्लाई की शिकायत सबसे अधिक है। इसके अलावा टेल एरिया के सेक्टर 4, 6, 8 की स्थिति भी भिन्न नही है। जबकि बाद में स्थापित सेक्टर 9 की स्थिति अन्य सेक्टरों की अपेक्षा पेयजल सप्लाई के मामले में बेहतर बताई गई। प्रबंधन का दावा है कि पाइप लाइनें रिप्लेस किए जाने के बाद गंदे पानी की सप्लाई की समस्या समाप्त हो जाएगी।
^टाउनशिप की पुरानी पाइप लाइनें बदली जाएंगी। पहले चरण में सेक्टर 1 में 30 किमी पाइप लाइन बदलने का प्रस्ताव है। इसके बाद फंड के उपलब्धता के अनुसार फेज वाइज अलग-अलग सेक्टरों में योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा।\\\'\\\' आलोकझा, जीएम, नगर प्रशासन एवं सेवाएं
सेक्टर-2 में पुरानी पानी टंकी जर्जर हो चुकी है। इसलिए प्रबंधन नई पानी टंकी का निर्माण करा रहा है।