पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एचएसएलटी मजदूरों को रेगुलर किया जाए

एचएसएलटी मजदूरों को रेगुलर किया जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपीमें कार्यरत एचएसएलटी मजदूरों को एस-11 ग्रेड में नियमित किया जाए। उन्होंने यह मांग राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय को सौंपे ज्ञापन में की। मजदूरों के प्रतिनिधि मंडल ने राजस्व मंत्री मंत्री श्री पांडेय को बताया कि बीएसपी में करीब 1100 एचएसएलटी मजदूर कार्यरत हैं। वे प्लांट में वर्षों से नियमित कर्मियों की तरह स्थाई प्रकृति का काम कर रहे हैं। लेकिन आज भी उनकी गिनती ठेका श्रमिकों के रूप में होती है। जबकि बीएसपी के कैप्टिव माइंस नंदिनी, राजहरा हिर्री माइंस में एचएसएलटी ठेका मजदूरों को नियमित किया जा चुका है।

बीएसपी के कैंटीनों में कार्यरत कर्मियों को जो कि प्लांट के कार्यों के लिए अकुशल थे, प्रबंधन ने नवंबर 2010 से स्थाई कर्मियों के रूप में नियुक्त करते हुए विभिन्न विभागों में पदस्थ कर दिया। इसी तरह सेल के अन्य इकाइयों (दुर्गापुर, राउरकेला, बोकारो) में एचएसएलटी मजदूरों के समान कार्यरत श्रमिकों को उन इकाइयों में 1994 से स्थाई कर्मियों के रूप में पदस्थापना दी जा चुकी है।

न्यूनतम मजदूरी से 10 प्रतिशत अधिक भुगतान

मजदूरोंने बताया कि बीएसपी में विगत कई वर्षों से खलासी पद में भर्ती नहीं की जा रही है। इस पद का कार्य एचएसएलटी श्रमिकों से करवाया जा रहा है। लेकिन वेतन राज्य शासन द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से मात्र 10 फीसदी अधिक दिया जा रहा है। सुविधा के नाम पर 60 रुपए प्रतिमाह झोपड़ी भत्ता 40 रुपए साइकिल भत्ता व्यक्तिगत चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। लिहाजा 1979 से प्लांट में कार्यरत एचएसएलटी मजदूरों को नियमित कर्मचारी के रूप में खलासी के पद पर नियुक्त किया जाए। प्रतिनिधि मंडल में श्याम सुंदर राव, भुनेश्वर, अरुण, सरोजा, जगन आदि शामिल थे।