पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीजे पर रोक लगाने की मांग

डीजे पर रोक लगाने की मांग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|सिविक सेंटरप्रगति भवन में देर रात डीजे म्यूजिक सिस्टम के बजने से सेक्टर पांच के निवासी परेशान हैं। उन्होंने इस पर रोक लगाए जाने के लिए जीएम नगर प्रशासन कलेक्टर को आवेदन दिया है। आफिसर्स एसो. का सिविक सेंटर में प्रगति भवन है। जिसे वैवाहिक कार्यों के लिए भी किराए से दिया जाता है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि जिस दिन भवन में विवाह कार्यक्रम होते हैं, देर रात डीजे म्युजिक सिस्टम तेज आवाज में बजते रहते हैं। वहीं परीक्षा का समय होने के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। जिला प्रशासन ने भी 10 बजे के बाद डीजे सहित तेज आवाज वाले म्युजिक सिस्टमों पर प्रतिबंध लगा चुका है, बावजूद इसका पालन नहीं किया जा रहा है।