पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरक्षित वर्ग के अफसरों का वेतनमान बढ़ाया जाए

आरक्षित वर्ग के अफसरों का वेतनमान बढ़ाया जाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवामें एससी/एसटी फेडरेशन की दो दिवसीय बैठक में सेल एससी/एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने कई मुद्दे उठाए। जिसमें हाल ही में किए गए वेतन में संशोधनों के बाद ई-1 से ई-0 ग्रेड में फ्रंट लाइन के अफसरों का वेतनमान को उन्नत किए जाने में मांग प्रमुख है। प्रतिनिधियों के मुताबिक फ्रंट लाइन में ज्यादातर अफसर एससी/एसटी वर्ग के हैं।

बैठक में भिलाई से सेल एससी/एसटी एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके के साथ 10 पदाधिकारियों का प्रतिनिधि मंडल शामिल हुआ। उन्होंने कैलेंडर के शुरुआत में ही डॉ बीआर अंबेडकर के जन्मदिन को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने, सेल के प्रत्येक प्लांट/इकाई पर सर्वोत्तम निष्पादनकर्ता 10 कर्मियों के लिए डॉ अंबेडकर के नाम से श्रेष्ठता पुरस्कार घोषित करने, प्रत्येक प्लांट में डॉ. अंबेडकर के नाम से सामुदायिक हाल बनाने की मांग की गई। वहीं सेल में स्वर्ण जयंती समारोह आयोजित किए जाने के बाद भी एससी/एसटी समुदाय के ईडी जीएम स्तर पर बेहतर प्रस्तुतिकरण की गुंजाइश है।