पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मौसम: बादल छाने का अनुमान, तापमान गिर सकता है दो डिग्री तक

मौसम: बादल छाने का अनुमान, तापमान गिर सकता है दो डिग्री तक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| रविवारसुबह ट्विनसिटी में हल्के बादल छाए रहे, जिनका असर 10 बजे के बाद खत्म हो गया। मौसम विशेषज्ञ बीएल देवांगन ने बताया सोमवार को भी बादल छाए रहने की उम्मीद है। जिसके कारण हल्की वर्षा भी हो सकती है। सोमवार को रविवार के मुकाबले बादल घने होंगे और नीचे रहेंगे।

दिन में इनका असर देखने मिलेगा। जिसके कारण न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक गिरावट सकती है। सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.4 और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया। सोमवार को रात का पारा गिरने के बाद आने वाले तीन दिनों में तापमान लगभग स्थिर रहेगा। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम में नमी वापिस रही है, जिसके कारण 15 फरवरी के बाद रात का तापमान बढ़ेगा।

दिनरात के तापमान का अंतर कम हुआ : पिछले3 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच का अंतर कम हुआ है। अभी तक यह अंतर 18 डिग्री का था, जो कम होकर 15 डिग्री तक पहुंच गया है। जैसे-जैसे दिन और रात के तापमान में अंतर कम होगा। उसके साथ ही गर्मी शुरू होगी। 15 फरवरी तक मौसम बदल जाएगा।