पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश ने भाजपा की बैठक ली

केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश ने भाजपा की बैठक ली

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|भाजपा पूर्वमंडल की बैठक सेक्टर-2 में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडेय रहे। बैठक की शुरुआत भारत माता पं. दीन दयाल उपाध्याय, पं. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा अर्चना कर की गई। इस अवसर पर श्री पांडेय ने भिलाई निगम वार्ड-44 के पार्षद शिव प्रकाश सिंह शिब्बू को भगवा दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश कराया। उन्होंने कहा कि पार्टी के केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का पालन करें। असंगठित मजदूरों, श्रमिकों, छोटे लघु व्यवसायियों, दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों, युवाओं, महिलाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए कार्य करें। बैठक में जिला सदस्य प्रभारी शंकर लाल देवांगन, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुहाराम बघेल, मीडिया प्रभारी दीपक मिश्रा सहित सभी ने विचार रखे।