पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लाइफ कवर स्कीम की राशि हुई दोगुनी

लाइफ कवर स्कीम की राशि हुई दोगुनी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीएसपी कर्मियों को मिलेगा स्कीम का लाभ।

सिटीरिपोर्टर|भिलाई

बीएसपीने कर्मचारी जमा संबद्ध बीमा योजना (ईडीएलआई) के तहत दी जाने वाली राशि बढ़ा कर 3.62 लाख कर दी है। अब तक इस स्कीम में कर्मियों को 1.30 लाख रुपए दिए जा रहे थे। योजना एक सितंबर 2014 से लागू किया गया है।

एक सितंबर 2014 उसके बाद से आज तक के मृत्यु प्रकरणों में उल्लेखित तारीख को या उसके बाद मृत्यु प्रकरणों में जहां नामित को 1.32 लाख रुपए भुगतान हो चुका है। अंतिम दावा प्रकोष्ठ, संबंधित खदान वेजेस 3.62 रुपए में से बकाया राशि का भुगतान बिना किसी आवेदन के उनके पास उपलब्ध नामिनी के बैंक खाते में किया जाएगा। यह योजना मृत्यु स्थायी पूर्ण अपंगता, स्थायी पूर्ण चिकित्सा अयोग्य होने पर सेवा से अलग हुए सभी प्रकरणों के लिए है।

स्कीम के लिए यह प्रक्रिया अपनाई जाएगी

{संबंधितकार्मिक अधिकारी स्थायी पूर्ण अपंगता एवं स्थाई चिकित्सकीय अयोग्यता के कारण सेवा से अलग हुए कर्मियों को लाइफ कवर स्कीम (एलसीएस) के संशोधित प्रावधान के संबंध में जानकारी देंगे। उन्हें निर्धारित प्रारूप में शेष राशि के भुगतान के लिए आवेदन की सलाह देंगे।

{पूर्व कर्मियों की मृत्यु के प्रकरणों में उनके सीपीएफ नॉमिनी को या सीपीएफ नॉमिनेशन के अभाव में प्राधिकृत कोर्ट से पारित उत्तराधिकारी प्रमाण पत्र के आधार पर संबंधित हितलाभ-ग्राही को निर्धारित प्रोफॉर्मा में पूर्व कर्मियों के मृत्यु प्रमाण के साथ आवेदन देना होगा।

{ कार्मिक अधिकारी द्वारा उनके कार्यालय में उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापित करने के बाद अंतिम दावा प्रकोष्ठ, संबंधित खदान वेजेस को भुगतान के लिए भेजा जाएगा।

{बैंकिंग प्रक्रिया के तहत कर्मचारियों को भुगतान किया जाएगा।