पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसपी अफसर के प्लाट की बाउंड्री तोड़ी

बीएसपी अफसर के प्लाट की बाउंड्री तोड़ी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हाउसिंग बोर्ड स्थित प्लाट में की तोड़फोड़

सिटीरिपोर्टर। भिलाई

जमीनदलालों ने बीती रात बीएसपी अफसर डॉ एनके जैन के हाउसिंग बोर्ड स्थित प्लाट की बाउंड्री वाल तोड़ दी। वे अफसर पर प्लाट बेचने का दबाव डाल रहे हैं। वे पूर्व में भी बाउंड्रीवाल में तोड़फोड़ कर चुके हैं। जिसे अफसर ने गंभीरता से नहीं लिया था। लेकिन इस बार तो दलालों ने पूरी बाउंड्री तहस नहस कर दी। डा एनके जैन मैत्री बाग में पदस्थ हैं।

डाक्टर जैन की हाउसिंग बोर्ड में कान्हा पार्क के पास है। रविवार को वे दिन में प्लाट देखने के गए थे। तब कुछ नहीं हुआ था, लेकिन पुलिस के अनुसार जब सोमवार को पहुंचे तो प्लाट की बाउंड्री वाल टूटी फूटी मिली। 5 फरवरी को भी अज्ञात लोगों ने बाउंड्री वाल में हल्की तोड़फोड़ की थी। तब उन्होंने सोचा कि भीतर पेड़ पौधे लगे हैं। पशुओं से भीतर घुसने के प्रयास में तोड़फोड़ हुई होगी। लेकिन इस बार तो बाउंड्री वाल पूरी ही टूट गई है। डाक्टर को अंदेशा है कि यह जमीन दलालों की हरकत है। वे ही जमीन बेचने के लिए कह रहे थे। ऐसा कर उन्होंने जमीन बेचने के लिए एक तरह से दबाव बनाने की कोशिश की है। डाक्टर जैन जमीन बेचने से लगातार मना करते रहे लेकिन फिर भी वे फोन करते थे। उन्होंने थाने में तोड़फोड की शिकायत कर दी है। उन्हें कोर्ट की शरण लेने की सलाह दी गई है।

बीएसपी अफसर डॉ. एनके जैन के हाउसिंग बोर्ड स्थित प्लाट की बाउंड्रीवॉल को जमीन दलालों ने तोड़ दिया है।