भिलाई। न्यू आदर्श नगर स्थित उड़नदस्ता का फर्जी ऑफिस बंद हो गया है। अब आरटीओ कार्यालय के कमरा नं. 19 में उड़नदस्ता का ऑफिस संचालित होगा। जहां उड़नदस्ता के सारे काम होंगे। शनिवार को ही आरटीओ ने फर्जी ऑफिस में ताला जड़ दिया और अपना सारा सामान आरटीओ दफ्तर में शिफ्ट भी कर लिया।
जिला प्रशासन ने 8 अगस्त को दुर्ग के आदर्श नगर स्थित फर्जी कार्यालय में छापामार कार्रवाई थी। तब कार्यालय से भारी संख्या में टोकन मिले थे। जिसे आरटीओ के ही कर्मचारी ऑपरेट करते थे। कार्रवाई के बाद रीजनल ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर विजय कुमार निकुंज और उड़नदस्ता अमले की पूरी टीम को बदल दिया गया था।
विभाग नहीं देता था किराया: जिस मकान में उड़नदस्ता का फर्जी दफ्तर चल रहा था। इसका किराया भी उड़नदस्ता टीम के कर्मचारी अपनी जेब से देते थे। चालान की राशि यहीं जमा होती थी। शुक्रवार को भी दैनिक भास्कर टीम के सामने ही चिखली से आए लोगों ने चालान जमा किया था।
सारा सामान भी शिफ्ट
''न्यूआदर्श नगर का कार्यालय बंद कर दिया है। अब उड़नदस्ता का कार्यालय आरटीओ दफ्तर में कमरा नं. 19 में संचालित होगा। सारा सामान भी शिफ्ट कर दिया है।''असीम माथुर, रीजनलट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर।
सीधी बात: एच के राठौर, एडिशनल कमिश्नर, आरटीओ
- सुना है आपने टोकन बंद करने के लिए निर्देश जारी किया है?
- प्रदेश भर में टोकन बंद है। अगर ऐसा करता कोई पाया गया तो उसे तत्काल सस्पेंड भी किया जाएगा।
- मतलब आप मान रहे हैं आरटीओ में टोकन बिक रहा था?
अरे भाई आप भी महान हो। आप मुझसे ये बात कहलाना चाहते हो क्या, जो लिखना है लिख दो।
- उनपर क्या कार्रवाई होगी, जिन्हें हमने टोकन देखकर गाड़ियों को पास करते देखा है।
- अरे कोई शिकायत तो करे। बिना शिकायत के हम कैसे कार्रवाई कर सकते हैं।
बायपास टोल प्लाजा: दोपहरएक बजे। दो उड़नदस्ता कर्मचारी वर्दी में। हम एक घंटे रहे। वहां उड़नदस्ता के दो जवान वर्दी में दिखे। कोई टोकन सिस्टम नजर नहीं आया। बाहरी लोग भी नजर नहीं आए।
पाटे कोहरा बैरियर: दोपहर2.30 बजे। कुछ ही लोग काउंटर पर मौजूद। एक घंटे में कोई भी स्टिकर दिखाता नहीं दिखा। महाराष्ट्र से रहे ट्रक ड्राइवर मुश्ताक ने बताया कि पहली बार एंट्री के नाम पर कुछ नहीं लिया।
राजनांदगांव का पाटेकोहरा और भिलाई में बायपास टोल। ये दो जगह ऐसे हैं जहां शुक्रवार तक 24 घंटे टोकन और बाहरी लोग नजर आते थे।
इसी दफ्तर से उड़दस्ता कार्यालय संचालित हो रहा था। शनिवार को बंद मिला।
भास्कर लाइव: आरटीओ में भ्रष्टाचार
भिलाई-दुर्ग से लेकर पाटेकोहरा तक टोकन नजर आया, ही ठेके के गुर्गे
अब आरटीओ भवन में होगा उड़नदस्ता दफ्तर
आदर्शनगर में स्थित फर्जी उड़नदस्ता ऑफिस में आरटीओ ने जड़ा ताला ।