दुर्ग/ भिलाई। प्रदेश में मानसून की विदाई 16 अक्टूबर के आसपास होगी। उससे पहले कई बार तेज बारिश का सिस्टम बनेगा। दुर्ग संभाग में आज भी तेज बारिश हो सकती है।
भिलाई. दोपहरतीन बजे काले घने बादल छा गए। बादल ने गरजना शुरू किया। फिर जोरदार बारिश हुई। माैसम विभाग के विज्ञानियों की माने तो पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
विद्युत आपूर्ति ठप हुई :बारिशशुरू होते ही ट्विनसिटी में विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। टाउनशिप सहित वैशाली नगर, रामनगर, खुर्सीपार, रिसाली इलाके में यह समस्या ज्यादा रही।
रात में ठंड का एहसास : बारिशके बाद पारा गिरा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकार्ड दर्ज किया गया। जबकि अधिकतम तापमान 35. 2 डिग्री रहा। रात को ठंड का एहसास हुआ।आज भी बारिश संभव ।