पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बोनस के लिए बाेरिया गेट के सामने 23 को प्रदर्शन

बोनस के लिए बाेरिया गेट के सामने 23 को प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर। भिलाई. स्टीलएम्पलाइज यूनियन (इंटक) प्रबंधन द्वारा बोनस पर अभी तक निर्णय नहीं लेने पर नाराजगी व्यक्त की है। वहीं बोनस के लिए 23 सितंबर को बोरिया गेट के सामने प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। शनिवार को इंटक की बैठक हुई। जिसमें बोनस को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि बोनस की मांग को लेकर इंटक के सदस्य 23 सितंबर को बोरिया गेट पर सुबह साढ़े पांच से 9 बजे तक प्रदर्शन करेंगे। बैठक में संयंत्र के शिक्षा विभाग द्वारा दशहरा एवं दीपावली की छुट्टियां अचानक कम करने के निर्णय पर सदस्यों ने नाराजगी जताई। इधर इंटक के प्रतिनिधि मंडल ने कोक ओवन जोन का दौरा कर वहां की समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। प्रतिनिधि मंडल ने इन मुद्दों को लेकर वरिष्ठ प्रबंधक (कार्मिक) राजीव कुमार से भेंट की। उन्होंने कोक-ओवन कैंटीन को माडल कैंटीन बनाने का एवं डीआर स्कीम में संशोधन का प्रस्ताव प्रबंधन को भेजे जाने की जानकारी दी।