प्रतिभा सम्मान समारोह
प्रतिभा सम्मान समारोह
भिलाई.क्षेत्रीयसाहू मित्र मंडल का प्रतिभा सम्मान समारोह 21 सितंबर को दोपहर 1 बजे से कर्मा भवन इस्पात नगर रिसाली में होगा। अध्यक्ष अनिल कुमार साहू ने बताया कि मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास मंत्री रमशीला साहू होंगी। अध्यक्षता साहू मित्र सभा के अध्यक्ष सीताराम साहू करेंगे। विशेष अतिथि बालोद की अपर कलेक्टर पुष्पा साहू विद्युत मंडल दुर्ग के सहायक यंत्री नंद किशोर गुरुपंचायन आदि होंगे।