- Hindi News
- केबल ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष से मारपीट काउंटर रिपोर्ट दर्ज
केबल ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष से मारपीट काउंटर रिपोर्ट दर्ज
ट्विनसिटी में केबल वार थम नहीं रहा है, शनिवार को दुर्ग-भिलाई केबल ऑपरेटर संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा की सीबीएन के कर्मचारियों ने पिटाई कर दी। घटना उनके निवास के पास हुई। शर्मा ने इसकी नामजद रिपोर्ट पुलगांव थाने में सवा बजे लिखाई, दूसरी तरफ सीबीएन के कर्मचारियों ने भी उनके खिलाफ मारपीट करने की काउंटर रिपोर्ट लिखाई। काउंटर रिपोर्ट ठीक दस मिनट बाद चौवन यादव ने लिखाई। पुलगांव पुलिस के अनुसार दोपहर 1.15 बजे एमआईजी-टू 184 बोरसी कॉलोनी निवासी अशोक शर्मा ने रिपोर्ट के अनुसार सुबह 10.30 बजे सीबीएन के कर्मचारी विनोद यादव, चौवन यादव, ओम यादव तीन अन्य लोगों ने उसे घर से बुलाया। घर के पीछे केबल को लेकर मारपीट की। बोरसी कॉलोनी में उनका केबल का कारोबार है। सीबीएन के कर्मचारी उनके केबल को काट रहे हैं। दूसरी तरफ चौवन यादव ने भी अशोक शर्मा पर इसी तरह का आरोप लगाया है। दोनों मामले में पुलिस ने दफा 294, 506 बी, 323, 34 के तहत जुर्म पंजीबद्ध कर लिया है।
दुर्ग-भिलाई केबल ऑपरेटर संघ के श्रीनिवास खेड़िया, महासचिव नवीन परगनिहा, कोषाध्यक्ष अकरम भाई समेत 12 सदस्यों ने शनिवार की शाम पत्रवार्ता लेकर सीबीएन ग्रेंड चैनल के संचालकों पर दुर्ग-भिलाई में आतंक फैलाने और मारपीट कर अपना साम्राज्य स्थापित करने का आरोप लगाया। उन्होंने जिला पुलिस प्रशासन से आग्रह किया कि वे शांति बनाए रखने में उनकी मदद करें। कलेक्टर एसपी के निर्देश पर 18 सितंबर को कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में एसीएन, सीबीएन ग्रेंड चैनल के संचालकों में जो फैसला हुआ है, उसका सीबीएन ग्रैंड चैनल के संचालक पालन नहीं कर रहे हैं। श्री खेड़िया का कहना है कि बैठक में एसडीएम, सीएसपी, एक्साइज कमिश्नर एडिशनल कलेक्टर की मौजदूगी में तीन-चार दिनों तक यथास्थिति बनाए रखने का फैसला हुआ था।
मंगलवार को प्रसारण ठप करने की चेतावनी
श्रीखेड़िया ने जिला पुलिस प्रशासन से सोमवार तक सार्थक ग्राहकों के हित को ध्यान में रखते हुए स्थायी हल निकालने का आग्रह किया। चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो मंगलवार को दुर्ग-भिलाई में अपने सहित सीबीएन ग्रेंड चैनल का भी प्रसारण ठप कर दिया जाएगा। सीबीएन ग्रेंड चैनल का प्रसारण ठप करने कोई भी कदम उठा सकते हैं। पत्रवार्ता में पल्लव सोम, राजू कनरिया, नजमी भाई, शिवकुमार, मुमताज, प्रदीप राठी, हरि नारायण, संजय गुप्ता, अश्वनी चंदेल, देवेंद्र