पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने ली शपथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|भिलाई महिलामहाविद्यालय में छात्रसंघ का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। मुख्य अतिथि पद्‌म‌श्री शमशाद बेगम ने कहा कि संस्कारों की शिक्षा सिर्फ बेटियों को नहीं बल्कि बेटों को भी दी जानी चाहिए। शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उन्होंने शिक्षा को जीवन में उतारने की सीख दी। प्राचार्य डॉ. जेहरा हसन ने छात्रसंघ पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। अध्यक्ष श्रद्धा नंदा गौरी, उपाध्यक्ष अर्चना पात्रा, अंजुम शाहीन, सहसचिव आकांक्षा शर्मा कक्षा प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। संचालन डॉ. सुषमा मेने ने किया। आभार प्रदर्शन सचिव अंजुम शाहीन ने किया। मौके पर डॉ. संध्यामदन मोहन, डॉ. निशा शुक्ला आदि मौजूद थीं।