- Hindi News
- शहर के 3 लाख लोगों को नहीं मिला पीने का पानी
शहर के 3 लाख लोगों को नहीं मिला पीने का पानी
भिलाई|मंगलवार कोआधे शहर में पानी सप्लाई नहीं हुई। निगम प्रशासन की ओर से पूर्व सूचना नहीं देने के कारण लोगों को पानी के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बावजूद निगम की ओर से कोई वैकल्पिक इंतजाम नहीं किया गया। जहां जिसकी जैसी व्यवस्था हुई लोगों ने स्वयं काम चलाने के लिए पानी का इंतजाम किया। शिवनाथ नदी एनीकट से शहर को पानी सप्लाई होती है। माेटर पंप कनेक्शन का मेन इलेक्ट्रिक केबल पंक्चर हो गया था।
आज सुबह खुलेंगे नल
मंगलवारको फॉल्ट पकड़ में आया। पंक्चर केबल की जगह स्टेंड बाई को जोड़ा गया तब दोपहर करीब 3 बजे सभी पंप चालू हुए। निगम के इंजीनियर बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी टंकियों को भरने में रात बीत जाएगी। बुधवार को सुबह पानी सप्लाई सुचारू हो सकेगी।
यहां हुई पानी की दिक्कत
वैशालीनगर, कैंप एरिया, खुर्सीपार, छावनी, हाउसिंग बोर्ड, रिसाली, मरोदा, रुआबांधा क्षेत्र की करीब 30 वार्डों में पानी सप्लाई नहीं हो सकी। सुबह-शाम दोनों समय नल नहीं खुलने से लोगों को पानी के लिए बहुत परेशानी उठानी पड़ी। मोहल्ले के बोरिंग में लोगों की कतार लगी रही।