- Hindi News
- विज्ञान मॉडल में अल्का जिले में रही द्वितीय
विज्ञान मॉडल में अल्का जिले में रही द्वितीय
भिलाई| दुर्गजिले में सर्व शिक्षा अभियान ने विकासखंड एवं जिला स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता आयोजित की थी। जूनियर ओलम्पियाड में शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय बालाजीनगर खुर्सीपार की बालिका अल्का ने ‘अनुपयोगी खाद्य पदार्थों से जैविक खाद्य निर्माण’ विज्ञान मॉडल प्रदर्शित की। उन्होंने दुर्ग विकासखंड में प्रथम जिला स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका महेश्वरी कारे के मार्गदर्शन से तैयार किया गया था। सफलता पर प्रधान पाठक आरके पांडेय एवं अन्य शिक्षकों में विकास चंद्र बारीक, दीनानाथ राय, विमला उन्हें बधाई दी।