अजीत को मिला अवार्ड
भिलाई|इंटरनेशनल थियेटरफेस्टिवल कट उड़ीसा में आयोजित की गई थी। जिसमें ‘स्वर गंधर्व’ के कलाकारों का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उस उपलब्धि से संस्था के संचालक अजीत बैनर्जी को “संगीत भूषण” से नवाजा गया है। वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वर पर कई अवार्ड प्राप्त कर चुके हैं। हाल ही में सोलन और जमशेदपुर में सर्वश्रेष्ठ ग्रुप का अवार्ड मिला है। इस उपलब्धि पर संस्था के सभी कलाकारों ने खुशी व्यक्त की है।