छात्राओं ने दिखाया कला का प्रदर्शन
भिलाई|डाॅ. खूबचंदबघेल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय भिलाई-3 में माइक्रम कार्यशाला हुई। उद्घाटन प्राचार्य डाॅ. राधा पांडेय ने किया। उन्होंने बताया कि विभिन्न कलाओं का अपना महत्व है। समय के साथ-साथ नई कलाओं को सीखना चाहिए। कार्यक्रम प्रभारी डाॅ. अल्पना देशपांडे ने बताया कि छात्राओं को स्वावलंबी बनाने के लिए इस सत्र की ये तीसरी कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कॉलेज की बी. काॅम भाग-दो की छात्रा पूजा एवं उनकी माता मंजू देवी ने विभिन्न कलाएं सिखाई। कला विशेषज्ञ पूजा ने मोबाइल स्टैंड बनाना सिखाया। झूला, झूमर, आईना वाला स्टैंड, मोबाइल स्टैंड, पर्स, चूड़ी स्टैंड, नैपकिन होल्डर, पाॅट होल्डर, टेडी बियर होल्डर, मैग्जीन होल्डर आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जो 10 अक्टूबर तक चलेगा। माइक्रम कला का उपयोग गृह सज्जा, बागवानी सजावट, महाविद्यालय के प्रायोगिक कार्य में किया जाता है। कार्यशाला में रेशमा मौर्य, पूजा कुर्रे, मोनिका, शांति सिंह,, विनीता सिन्हा, स्नेह लता, सिंह, थानेश्वरी मानिकपुरी, रीतु पटेल, दीपाली, रेशमा, लक्ष्मी धुरंधर, अंजू साहू आदि प्रशिक्षण ले रही हैं।