शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म
भिलाई|अंजोरा इलाकेमें नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी को पुलिस ने रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी थनौद निवासी दीपेंद्र उर्फ लल्लू जांगड़े (22) ने अपने मोहल्ले की लड़की को 13 सितंबर को शादी का झांसा देकर भगा ले गया। लड़की के परिजनों ने इसकी रिपोर्ट अंजोरा थाने में दर्ज कराई। पुलिस जांच में जुटी और 22 सितंबर को लड़की दीपेंद्र के घर में मिली। इस मामले में लड़की से पूछताछ की गई। मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 363,376 और लैंगिक बालकों का संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।