सेक्टर 9 अस्पताल में बी-1 वार्ड हुआ एसी
भिलाई| बीएसपीके जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र सेक्टर-9 में रिनोवेशन कर बी-1 वार्ड को एसी किया गया है। जिसका ईडी प्रोजेक्ट एसके प्रधान ने उद्घाटन किया। उल्लेखनीय है कि अस्पताल का बी-1 वार्ड मेडिसिन महिला वार्ड है। हाल ही में रिकॉर्ड 60 दिन में इस वार्ड के नवीनीकरण का महत्वपूर्ण कार्य संपन्न हुआ है। वार्ड में 32 बिस्तर की सुविधा है और पूरा वार्ड वातानुकूलित किया गया है। रोगियों के परिजनों के प्रतीक्षालय की भी सुविधा यहां उपलब्ध कराई गई है। चिकित्सक कक्ष, साइड रूम एवं पानी आदि का भी पूरा प्रबंध किया गया है। इस वार्ड के नवीनीकरण का कार्य 10 जुलाई को प्रारंभ किया गया था। इस वर्ष चिकित्सालय के 6 वार्डों का नवीनीकरण किए जाने का लक्ष्य है।