मानव अधिकार दिवस आज
मानव अधिकार दिवस आज
भिलाई|अंतरराष्ट्रीय मानवअधिकार संगठन वाईडीसी द्वारा मानवाधिकारी दिवस 10 दिसंबर को मनाएंगे। प्रदेश प्रभारी डॉ. शिशिर मजुमदार प्रदेश कार्यालय में सुबह 9 से 10 बजे तक कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। तत्पश्चात कार्यकर्ताओं के साथ बालोद, दल्लीराजहरा के लिए रवाना होंगे। जहां विशाल कार्यक्रम का आयोजन है। जिसमें प्रदेश स्तरीय सभी कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। कार्यक्रम में गरीब विद्यार्थियों को शिक्षण सामग्री एवं गरीब लोगों को शाल कई कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी स्टेट ऑफिस इंजार्च योगेश ठाकुर ने दी।