पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ईडी ट्रॉफी कार्य कौशल स्पर्धा के विजेता हुए पुरस्कृत

ईडी ट्रॉफी कार्य कौशल स्पर्धा के विजेता हुए पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| बीएसपीमें कार्यपालक निदेशक (वर्क्स) ट्रॉफी कार्य कौशल स्पर्धा के विजेता पुरस्कृत किए गए। 28 कार्मिकों ने दस ट्रेंड में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया।

मुख्य अतिथि ईडी वर्क्स वायके डेगन ने संयंत्र के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रतियोगिता को अहम बताया। समारोह में उपस्थित महाप्रबंधक प्रभारी (एमएंडयू) एसके जैन ने वर्तमान में आधुनिक तकनीकी के अनुरूप आवश्यक कार्य कौशल के विकास के लिए इस प्रतियोगिता को महत्वपूर्ण बताया। आरंभ में महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) सीआर ऋषि ने प्रतियोगिता के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और इसे सयंत्र के लिए उपयोगी बताया।

359प्रतिभागी हुए थे शामिल : मशीनिंग,वेल्डिंग, हाइड्रोलिक्स, इलेक्ट्रिशियन, कम्प्यूटर, टर्निंग, फिटिंग, मेटेरियल हैंडलिंग, पीएलसी तथा कम्प्यूटर नेटवर्किंग सहित यह प्रतियोगिता 10 ट्रेंड में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में 359 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया जो भिलाई इस्पात संयंत्र के 59 विभिन्न विभागों से थे।

प्रतियोगिता में 28 कार्मिकों ने दस ट्रेंड में प्राप्त किए पुरस्कार।