भारोत्तोलक स्पर्धा का उद्घाटन 12 से
भारोत्तोलक स्पर्धा का उद्घाटन 12 से
भिलाई|क्रीड़ा सांस्कृतिकएवं नागरिक सुविधाएं बीएसपी छत्तीसगढ़ भारोत्तोलक संघ ने 12वीं सबजूनियर एवं जूनियर बालक बालिका चैंपियनशिप 12 दिसंबर को इस्पात क्लब रिसाली में दोपहर 2 बजे शुरू होगी। समापन 14 दिसंबर को शाम 6 बजे होगा। प्रदेशभर के लगभग 120 बालक एवं 80 बालिका तथा 20 ऑफिशियल्स भाग लेंगे। प्रतियोगिता में चयनित होने वाले राष्ट्रीय स्पर्धा के लिए भी खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जो यमुनानगर हरियाणा में होने वाली जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। यह जानकारी संघ के महासचिव सुकलाल जंघेल ने दी।