सीनियॉरिटी ओपन का लाभ दो को मिला
भिलाई| बीएसपीमें पीएंडई के डीएनडब्ल्यू विभाग में सीनियारिटी की समस्या को दूर करने 10 साल बाद इंटर से सीनियारिटी ओपन शुरू करते हुए दो कर्मियों को लाभ दिया गया। अभी लाइन आफ प्रमोशन (एलओपी) के हिसाब से ही कर्मियों को सीनियारिटी दी जा रही थी। सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने डीएनडब्ल्यू में सीनियारिटी की विसंगति को लेकर प्रबंधन के साथ मंगलवार को बैठक की। जिसमें सीनियर मैनेजर पर्सनल अजय कुमार को समस्या से बताई। इसके बाद सीटू के सुझाव के आधार पर तत्काल इंटर से सीनियारिटी ओपन करते हुए दो कर्मियों को इसका लाभ दिया गया। लाभ पाने वालों में हरिहर पांडे उमेश बड़वाइक शामिल हैं। सीटू के प्रतिनिधिमंडल में पूरन वर्मा, इकबाल खान, योगेश सोनी, गुरुदत्त देशपांडे आदि शामिल थे।