पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ठेका श्रमिक चला रहे लोको, ईडी से शिकायत

ठेका श्रमिक चला रहे लोको, ईडी से शिकायत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ठेकाश्रमिकों से लोको क्रेन चलाने का मामला जीएम सेफ्टी के बाद ईडी वर्क्स के पास पहुंच गया है। मंगलवार को स्टील एम्पलाइज यूनियन (इंटक) के पदाधिकारियों ने ईडी वर्क्स के साथ बैठक कर इस व्यवस्था को बंद करने की मांग की। साथ ही डीआर शुरू करने, कर्मियों के इंसेंटिव राशि में वृद्धि करने, कैंटीन व्यवस्था सुधारने, मैन पावर बढ़ाने की मांग की गई

महासचिव एसएम पांडेय ने बताया कि संयंत्र में लगभग 30 साल पूर्व निर्धारित इंसेंटिव दिया जा रहा है। इस माह से डीआर राशि भी शून्य कर दी गई। इससे कर्मियों का मनोबल गिर रहा है। लगभग 12 हजार कार्मिक एक्सटेंडेड क्लस्टर में है। जिसके कारण पहले से उनमें निराशा व्याप्त है। प्रबंधन ने जल्द ही समस्याओं का समाधान निकाला तो उत्पादन पर भी असर पड़ सकता है। उन्होंने इंसेंटिव के तहत कम से कम 10 हजार देने एवं जल्द ही डीआर शुरू करने की मांग की। वीआर, ई-0 एवं डी-रिजर्वेशन की समस्या का समाधान भी निकाला जाए। प्लांट में मैन पावर की कमी का मुद्दा उठाते हुए जल्द नई भर्ती की मांग की। ठेका श्रमिकों से लोको, क्रेन एवं पुल पिट चलवाने को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर मामला बताते हुए यह कार्य नियमित कर्मियों से ही कराने की मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल ने कैंटीन व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बताया कि हाल ही में कुछ कैंटीनों का संचालन ऐसी एजेंसी को दे दिया गया, जिनके यहां के खाने की गुणवत्ता स्तरहीन होती है।

खराब सड़क का मुद्दा भी उठाया गया

उपाध्यक्षएनएस बंछोर ने ओएचपी एरिया में सड़क खराब होने एवं समुचित प्रकाश व्यवस्था नहीं होने का मुद्दा उठाया डीएन चौधरी ने खुर्सीपार गेट से मर्चेंट मिल तक शाम को ट्रकों के बेतरतीब खड़े रहने एवं लाइट की व्यवस्था नहीं होने को सुरक्षा के दृष्टि से गंभीर मामला बताया। उपमहासचिव एके सिंह ने कहा कि डीएनडब्ल्यू अतिसंवेदनशील क्षेत्र है। यहां सब-स्टेशन में मैन पावर की कमी है, इसे जल्द पूरा किया जाए। कोक-ओवन के हॉट जॉब में मैन पावर बढ़ाने एवं एसपी-2 एवं 3 के रिटर्न सिंटर से कोक-ओवन बैटरी-3 के आसपास डस्ट उड़ने से, आरसीएल से बिलेट यार्ड तक जाने वाले रोड में उड़ने वाले धूल की समस्या के निराकरण की मांग की गई।