साहू समाज ने किया बस्तर का भ्रमण
भिलाई|क्षेत्रीय साहूमित्र सभा सेक्टर-5 इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के लगभग 20 परिवारों ने बस्तर के विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया। सदस्यों ने चित्रकूट जलप्रपात, बारसूर का पुरातात्विक मंदिर दंतेवाड़ा के मां दंतेश्वरी मंदिर, जगदलपुर, कुटुम्बसर दंडक गुफा देखी। इस दौरान इकाई के अध्यक्ष खेदराम साहू, सचिव अरुण साहू, निखिलेश साहू, मनोज साहू, आजूराम साहू, केपी साहू, एपी साहू, देवेंद्र साहू, बलीराम साहू आदि मौजूद रहे।