पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएमएस 1 में मैन पावर बढ़ाएं : सीटू

एसएमएस-1 में मैन पावर बढ़ाएं : सीटू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई|एसएमएस-1 कीमैन पावर समस्या को लेकर सीटू के प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक (कार्मिक) अनुराग नागर से मुलाकात की। समस्या के निराकरण के सुझाव भी दिए। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि एसएमएस-1 के कर्मचारियों ने हमेशा उत्पादन लक्ष्य को निष्पादित किया है। लेकिन कुछ सालों से लगातार कम हो रही कर्मियों की संख्या बढ़ते उत्पादन की वजह से कर्मियों के स्वास्थ्य में गिरावट रही है। एसएमएस-1 में ऑटोमेशन नहीं है। इसलिए यहां कर्मियों की संख्या बढ़ाना जरूरी है। प्रतिनिधिमंडल ने आंकड़ों के माध्यम से महाप्रबंधक (कार्मिक) को बताया कि किस प्रकार से कर्मियों के सही वितरण से समस्या का कुछ हद तक हल निकाला जा सकता है। प्रतिनिधिमंडल में लखविंदर, रुखम सिंह तारम, ताम्रध्वज दाहट, मिथलेश साहू, प्रवीण कालमेघ, रामचरण ध्रुवे, संजय स्वर्णकार, संजय इंगले, हेमंत जंगम शामिल थे।