पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्राचार्य स्कूल प्रबंधन पर करें कार्रवाई

प्राचार्य स्कूल प्रबंधन पर करें कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुर्ग-भिलाईपालक संघ ने मंगलवार को बाल अधिकार सरंक्षण आयोग के नाम जिला शिक्षा अधिकारी एएन बंजारा को ज्ञापन सौंपा। दस वर्षीय छात्र की पिटाई करने वाली प्राचार्य और टीसी ने वाले स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संघ के अध्यक्ष नासिर हुसैन खोखर ने बताया कि 5 दिसंबर को चंदखुरी स्थित सन पब्लिक स्कूल की प्राचार्य निधि पिल्ले ने चौथी के छात्र गीतेश चन्द्राकर की पिटाई कर उसे स्कूल से निकाल दिया। पिटाई से उसके सिर कान के पास चोट आई थी। जब बच्चे के पिता कुंजबिहारी चंद्राकर और मां अर्चना चंद्राकर ने स्कूल पहुंच कर नाराजगी व्यक्त की तो स्कूल प्रबंधन ने उनके हाथ में टीसी थमा दी। इसे लेकर सोमवार को संघ ने स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर आपत्ति भी जताई। प्रबंधन और स्कूल स्टाफ ने उनके साथ भी दुर्व्यवहार किया।

जबकि आरटीई एक्ट के तहत 6 से 14 वर्ष के बच्चों के साथ किसी भी स्थिति में मारपीट को शारीरिक मानसिक प्रताड़ना का गंभीर अपराध माना गया है। किसी भी स्थिति में बच्चों को बीच सत्र में स्कूल से नहीं निकाला जा सकता। इसलिए मारपीट दुर्व्यवहार करने वाले टीचर पर अपराध दर्ज किया जाए। टीसी देने वाले स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान अनिल जायसवाल, प्रशांत जोशी, रविशंकर सिंह, दिनेश लारोकर, शेष नारायण शर्मा आदि उपस्थित थे।

बाल अधिकार आयोग के नाम डीईओ को सौंपा ज्ञापन

दुर्ग-भिलाई पालक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डीईओ से मुलाकात की। उन्हें घटना की पूरी जानकारी दी और कार्रवाई की मांग की गई।