पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशे में चूर युवक ने आधार कार्ड शिविर में ऑपरेटर को पीटा, मशीन भी तोड़ी

नशे में चूर युवक ने आधार कार्ड शिविर में ऑपरेटर को पीटा, मशीन भी तोड़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खुर्सीपारके रानी लक्ष्मी बाई गर्ल्स हायर सेकंडरी स्कूल में लगे आधार कार्ड शिविर में नशे में चुर युवक ने ऑपरेटर की पिटाई कर दी। इसके बाद वहां रखे मशीन को उठाकर पटक भी दिया। देखते ही देखते उसने दूसरे कर्मचारियों के साथ भी बहस शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने मामला शांत कराया और उसके खिलाफ खुर्सीपार थाने में एफआईआर दर्ज कराया। घटना के एक घंटे बाद लोगों के कार्ड बनने शुरू हुए।

जनगणना अधिकारी विजय कुमार शेरेकर ने बताया कि गुरुवार को शिविर में नशे की हालत में खुर्सीपार निवासी प्रफुल्ल कठाने पहुंचा। उसने कर्मचारियों से कहा कि तुरंत उसका आधार कार्ड बनाए। नहीं तो वह मशीन को तोड़ देने की बात कहने लगा। इस पर कर्मचारियों ने आपत्ति जताई और फाैरन बाहर चले के लिए कहा। इसके बाद प्रफुल्ल ने ऑपरेटर इंजेय उदय कुमार की पिटाई कर दी। इसके बाद पास में रखे मशीन को उठाकर जमीन में पटक दिया। इसकी सूचना निगम के अफसरों को दी गई। तत्काल उसके खिलाफ खुर्सीपार थाने में एफआईआर कराने के लिए निर्देश दिए गए।