पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इस्पात मंत्री ने प्रोजेक्ट में देरी के कारण बताए

इस्पात मंत्री ने प्रोजेक्ट में देरी के कारण बताए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिलाई| इस्पातराज्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक प्रश्न के जवाब में बताया कि बीएसपी में ओएचपी 1, सिंटर प्लांट 3 का सेकंड सिंटर मशीन कोक ओवन बैटरी का काम पूरा हो गया है। साथ ही बताया कि प्लांट परिसर में मिट्टी की अप्रत्याशित परिस्थिति, परामर्शदाताओं द्वारा मात्राओं का कम अनुभव, प्रोजेक्ट ब्राउन फील्ड होने के कारण लाजिस्टिक की समस्या के कारण एक्सपांशन प्रोजेक्ट पूरा होने में निर्धारित से अधिक समय लग रहा है। हालांकि इस्को बर्नपुर को छोड़ सेल की बाकी यूनिट में एक्सपांशन प्रोजेक्ट की लागत नहीं बढ़ी है। वे सांसद परिमल नाथवानी द्वारा सेल की विभिन्न इकाइयों में चल रहे एक्सपांशन प्रोजेक्ट के कार्यों में लेटलतीफी लागत में बढ़ोतरी को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।